Thursday 9 August 2012


बाबा रामदेव का आंदोलन एवं भारतीय मिडिया की भूमिका
भारतीय मिडिया पर कई बार सवाल खड़े किये गये और कईयों बार पक्षपात का आरोप भी लगाया गया। तब यह सवाल उठना लाजिमी है की क्या मिडिया अपनी भूमिका इमानदारी से निभा पा रही है? हमे यह भी सोचना होगा की राष्ट्र एवं समाज हित मे मिडिया की भूमिका क्या होनी चाहिये। मिडिया हमेशा दावा करता रहा है की वह अपनी जगह सही है और अपना कार्य निष्पक्ष तरिके कर रहा है। परंतु क्या मिडिया की निष्पक्षता संदेह से परे है?
जब हम इन सवालों का जवाब खोजने की कोशिश करते है तो पता चलता है की सब कुछ ठिक नही चल रहा है। मिडिया समाचारों को प्रसारित करते वक्त एक निर्णायक की भुमिका मे आ जाता है और बैगर दुसरे का पक्ष सुने अपना फैसला सुना देता है या दोषी ठहरा देता है। जिसकारण उस पक्ष को काफी जिल्लत और परेशानी का सामना करना पड़ता है।
किसी भी व्यक्ति, संगठन अथवा संस्था का कोई भी कार्य राष्ट्र एवं समाज के हित मे होना चाहिये ना की उसके खिलाफ। दुसरी महत्वपूर्ण बात है की मिडिया को सकारात्मक समाचारों को प्रसारित करने मे प्रधानता देनी होगी क्योंकी नकारात्मक समाचारों से समाज मे निराशा और बुराई फैलती है। नकारात्मक चिजों को समाज जल्दी और आसानी से ग्रहण करता है। मिडिया को सच्चाई और अच्छाई का साथ देना चाहिये क्योंकी वह जो भी दिखाता है उसका समाज पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है।
      अब बात करते है बाबा रामदेव के आंदोलन की। बाबा रामदेव भ्रष्टाचार, कालाधन और व्यवस्था परिवर्तन के मुद्दों पर आंदोलन कर रहे जिसे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से करोडों भारतीयों का समर्थन प्राप्त है। यह मुद्दे सिर्फ बाबा रामदेव के लिये ही नही हम सभी देशभक्त भारतीयों के लिये भी महत्वपूर्ण है। परंतु मिडिया द्वारा उन मुद्दों पर ध्यान न देकर छोटी-छोटी गलतियों को जोरदार तरिके से उठाया जाता है, जिसकारण मुद्दे गौण हो जाते है और लोग छोटी गलतियाँ खोजने मे अपना समय गवांते है। बाबा रामदेव कोई भगवान नही है जोकी उनसे गलतीयाँ न हो। परंतु उनकी नियत पर सवाल नही किया जा सकता। इतने बड़े आंदोलन मे छोटी-मोटी गलतीयां हो सकती है और हमे उन गलतीयों पर ध्यान न देकर मुद्दों पर लड़ाई लड़नी पड़ेगी। यदी मिडिया इसमे नकारात्मक भुमिका मे आता है तो यह लड़ाई और कठीन हो जायेगी। यह हमारा सौभाग्य है की बड़ी मुश्किल से इस आंदोलन को एक सक्षम और इमानदार नैतृत्व मिला है जिसे हम अपनी बेवकुफी की वजह से व्यर्थ न गवाये।
      इस आंदोलन के सबसे बड़े दुश्मन है हमारे सो कॉल्ड बुध्दिजीवी जिन्हे करनी मे नही सिर्फ कथनी मे विश्वास है। जो बाते तो बड़ी-बड़ी करते है परंतु जब करने का मौका आता है तो भाग खड़े होते है। एसे दोगले चरित्र वाले व्यक्तियों पर विश्वास ना करे और अपने अंतर्रात्मा की आवाज सुनकर निर्णय करे।
      इस आंदोलन की सफलता पर संदेह ना करे क्योंकी परिवर्तन तो प्रकृती का नियम है और यह होकर रहेगा। हाँ, वक्त कितना लगेगा यह नही बताया जा सकता परंतु प्रकिया सुरु हो चुकी है। जय हिंद, जय भारत...

Thursday 2 August 2012

हार कभी न मानेंगे


यह मेरी नविनतम रचना है जिसे मै श्रध्देय स्वामी रामदेवजी, आचार्य बालकृष्णजी, आदरणिय अन्ना हजारेजी एवं उनके टीम के सभी देशभक्त साथीयों को समर्पित करता हू। साथ ही मै आप सभी देशवासीयों को अनुरोध करता हू की आज के इस रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हम सभी मिलकर राष्ट्ररक्षा का संकल्प ले एवं भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ जारी आंदोलनों को हम अपना सहयोग एवं समर्थन दे। जय हिंद, जय भारत...
 हार कभी न मानेंगे
 दुष्टों के अत्याचार से हम कभी न घबरायेंगे
चाहे लाख जूल्म करलो, हार कभी न मानेंगे ।।
आजादी के दिवानों को क्या तूम डरा पाओगे?
परिवर्तन के इस आंधी को क्या तूम रोक पाओगे?
हम कभी न झुके थे, न कभी तूम झुका पाओगे
समय का चक्र न कभी रुका था, न तूम रोक पाओगे ।।१।।
भ्रष्टाचार के भस्मासुर को मिटाकर ही दम लेंगे हम
दुष्टों की दुष्टता का विनाश कर देंगे हम
हम है माँ भारती के सच्चे सपुत
अहिंसा के मार्ग पर चलकर नया इतिहास रचायेंगे ।।२।।
देश का कालाधन हम देश को दिलवायेंगे
गरीबी, लाचारी और भुखमरी को जड़ से उखाड़ फेकेंगे
समान शिक्षा, समान चिकित्सा व्यवस्था हो ऐसा कानुन बनायेंगे
असमानता की दिवार तोड़कर सबको न्याय दिलवायेंगे ।।३।।
स्वामीजी और अन्नाजी के नेतृत्व मे आगे ही बढ़ते जायेंगे
आध्यात्मिकता के बलपर जगतगुरु हम कहलायेंगे
जहाँ पर हो आपसी प्यार, मोहब्बत और भाईचारा
ऐसा गांधीजी के सपनों का भारत हम बनायेंगे ।।४।।
-    राधेश्याम हेमराज गजघाट ‘आक्रोश’